रुका हुआ पीरियड कैसे आएगा? : रुका हुआ पीरियड लड़कियों के लिए समस्या की वजह बन जाती है। जब भी मासिक धर्म की रुक जाता है तो लड़कियों और महिलायें घबरा जाती है की किस वजह से उनका पीरियड रुक गया है।
वैसे पीरियड रुकने की बहुत सारी वजह होती है। जब महिलायें गर्भवती होने वाली रहतीं है तब भी पीरियड रुक जाता है लेकिन इस वक्त उन्हे वजह पता होती है की क्यों पीरियड नहीं आ रहा।
लेकिन कई बार किसी और भी वजहों से पीरियड नहीं आता है। इन कारणों में तनाव में वृद्धि, वजन कम होना, मोटापा, पीसीओडी आदि जैसी समस्याये सामील हैं। लेकिन इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। कभी-कभी मासिक-धर्म में अनियमितता आ जाती है।

पीरियड को वापस लाने के लिए बहुत से डॉक्टर कई तरह की दवाईयां देते हैं, जिससे पीरियड जल्दी आ जाता है। लेकिन इन दवाईयों का बहुत सारा दुष्प्रभाव भी होता है। जिससे बाद में गर्भाशय या शरीर में अन्य बीमारी उत्पन्न हो सकती है।
इसलिए आप अपने पीरियड को वापस लाने के लिए बहुत सारी घरेलू तरीके भी आजमा सकती है। इनसे कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है और पीरियड भी वापस आ जाता है। आज इस पोस्ट में मैं आपको रुका हुआ पीरियड कैसे आएगा इसका घरेलू उपाय बताऊँगी।
रुका हुआ पीरियड लाने के घरेलू उपाय से आपका पीरियड कम समय में पहले के जैसे नियमित रूप से आने लगेगा। और खासबात यह है की इसके लिए आपको कोई पैसे देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
इसके अलावा यहाँ पर मैं आपको पीरियड्स के दौरान कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए ये भी बताऊँगी। तो आईये जानते है की रुके हुए पिरियड्स को वापस कैसे लायें।
ये भी पढ़ें : पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल के फायदे और नुकसान
पीरियड्स रुकने के कारण
महिलाओं में माहवारी के समय पीरियड रुकने के कई सारी कारण हो सकते है। तो चलिए समझते हैं की किन वजहों से माहवारी नहीं आती है।
पीरियड बंद होने के लक्षण
पीरियड आमतौर पर बिना किसी वजह के नहीं बंद नहीं होता है, इसलिए इसका कोई लक्षण नहीं होता है। लेकिन पीरियड जब प्राकृतिक रूप से एक उम्र के बाद ही हमेशा के लिए बंद होता है, तो कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इस बंद होने की प्रक्रिया को मेनोपाज कहते हैं। लेकिन यदि इससे पहले बंद हो जाये तो ये चिंता का विषय होता है। इसलिए इसको नजरअंदाज ना करें।
पीरियड जब प्राकृतिक रूप से बंद होने वाला होता है तो इसके भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। जिससे की महिलायें घबरा जाती है। आईये जानते हैं किस तरह के लक्षण दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें : ब्रेस्ट बढ़ाने की दवा पतंजलि | सुडोल स्तन पाने के असरदार तरीके
रुका हुआ पीरियड लाने के लिए घरेलू उपाय
रुका हुआ पीरियड को लाने के कई सारे घरेलू उपाय जिनसे आप आसानी से पीरियड वापस ला सकती है। इसमें से कुछ उपाय मैं यहाँ नीचे बता रहीं हूँ, आप इनको आजमा सकती हैं।
1. रुके हुए पीरियड को वापस लाने में अजवाइन का प्रयोग

अजवायीन गरम होती है जिसकी वजह से यह रुके हुए माहवारी को वापस लाने में बहुत कारगर होती है। यह ना सिर्फ माहवारी को नियमित करती है बल्कि इसके प्रयोग से मासिक धर्म में होने वाला दर्द भी कम होता है।
कैसे इस्तेमाल करें
2.कच्चा पपीता का प्रयोग

कच्चा पपीता रुके हुए पीरियड को वापस लाने के लिए सबसे मशहूर उपाय है। यह उपाय बहुत ही अधिक कारगर है। इसलिए तो जब महिला माँ बनने वाली होती है तो उसको पपीता खाने के लिए मना किया जाता है। इससे गर्भपात हो सकता है।
कैसे इस्तेमाल करें
3.अदरक का प्रयोग

अदरक का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद होता है पीरियड को वापस लाने के लिए। इसलिए जिन महिलाओं को इसकी समस्या है वो अदरक का इस्तेमाल कर सकती है।
कैसे इस्तेमाल करें
4.धनिया का इस्तेमाल

धनिया भी मासिक धर्म के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। धनिया भी गरम होती है जिससे पीरियड में बहुत फायदा होता है। इसमें धनियाँ के बीज का इस्तेमाल किया जाता है।
पीरियड्स के दौरान बरतें ये सावधानियाँ
जब महिलाओं या लड़कियों को मासिक धर्म शुरू होता है तो 4,5 दिन तक बहुत सारा खून निकलता है। जिसकी वजह इन दिनों महिलायें काफी कमजोर महसूस करती हैं। इसलिए इन दिनों महिलाओं को बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
संबंधित प्रश्न
पीरियड बंद हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पीरियड बंद हो जाये तो अजवाइन को गरम पानी में उबाल कर सुबह-शाम एक कप पिए। इससे पीरियड आने लगता है। इसके साथ-साथ धनियाँ का भी इस्तेमाल किया जाता है। धनियाँ को गरम पानी के साथ ले सकते हैं। इससे पिरीयड तो ठीक होता ही है साथ ही साथ पीरियड के समय होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।
पीरियड्स रुकने का क्या कारण है?
पीरियड्स रुकने के बहुत सारे वजह हो सकते हैं। चलिए देखते हैं पीरियड्स किन कारणों से रुक जाती है।
1. पेट या गर्भ संबधित किसी भी बीमारी की वजह से
2. शरीर में खून के कमी की वजह से भी पीरियड ठीक से नहीं आता है।
3. लंबे समय से गर्भ निरोधक दवाईयां लेने की वजह से भी पीरियड नहीं आता है।
माहवारी कब तक आती है?
मासिक धर्म महिलाओं में लगभग 50 साल तक आता है। इसके बाद बंद होता है। लेकिन यह समय निश्चित नहीं। कई महिलाओं में 40-45 साल में ही बंद हो जाता है और किसी-किसी महिला में 50 साल से भी ऊपर समय तक लगता है।
निष्कर्ष
पीरियड के रुकने का कई कारण हो सकते हैं। जिसमें सफेद पानी आना, तनाव होना, खून की कमी होना आदि वजह हो सकती है। इसलिए पीरियड के रुकने पर घबराना नहीं चाहिए। इस पोस्ट में मैंने रुका हुआ पीरियड कैसे आएगा बताया है पीरियड रुकने की क्या वजह हो सकती है।
पढ़ें : जानिये कितनी असरदार है पतंजलि गैस की दवा
पीरियड रुकने पर आप कुछ घरेलू उपाय का इस्तेमाल करके उसको वापस ला सकतीं हैं। यहाँ मैंने कई सारे घरेलू उपाय बताएं है जिनका इस्तेमाल करके आप कर सकती है। ये सारे घरेलू उपाय आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होंगे।
उम्मीद है की इस पोस्ट में बताएं गए सारे उपाय आपके लिए कारगर साबित होंगे। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपको कोई सवाल हो तो आप मुझे कमेन्ट करके पूछ सकती हैं।