पेट की चर्बी कैसे कम करें : मोटापा आजकल सबके लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। आजकल के वयस्थ जीवनशैली के कारण लोग व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। जिससे की शरीर में चर्बी, खासकर पेट की चर्बी बढ़ने लगती।
मोटापा असंतुलित भोजन करने की वजह से होता है। जैसे की कुछ लोग अधिक चर्बीयुक्त, अधिक तेल-मसाले युक्त भोजन करते हैं, जिससे मोटापा की समस्या हो जाती है।
पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे उठने, बैठने में दिक्कत होती है, शरीर फुर्तीला नहीं रहता है। और इसके अलावा मोटोपा की वजह से अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे की साँस फूलने लगती है, प्रजनन क्षमता में कमी होना, और थायराईड, डायबटीज जैसी भयानक बीमारी का सामना करना पड़ता है।
इसलिए मोटापा को कम करना बहुत जरूरी है, जिससे की आपको इन सब बीमारियों से सामना ना करना पड़ें। तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िये। इस पोस्ट मैं आपको 5 आसान तरीके बताऊँगी, जिससे की आप अपने पेट की चर्बी को केवल सात दिन में, काफी हद तक कम कर लेंगे। यहाँ मैं आपको पेट की चर्बी कैसे कम करें घरेलू उपाय भी बताऊँगी।
तो चलिए जानते हैं की पेट की चर्बी कैसे घटायें। पेट की चर्बी कम करने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके लिए उपयोगी टिप्स : जानिये केवल 2 मिनट में नींबू से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे किया जाता है।
इन 5 तरीके से केवल 7 दिनों में घटायें पेट की चर्बी
जैसा की आप समझते हैं की पेट की चर्बी बढ़ जाती हैं शरीर कितना बुरा दिखने लगता है। पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से आप अपने मनचाहा कपड़ा भी नहीं पहन पाते हैं। मोटापा की वजह से आत्मविश्वाश में भी कमी हो जाती है।
तो अपने पेट की चर्बी को कम करके अपने आत्मविश्वाश को बढ़ाने के लिए आप नीचे बताये तरीके को आजमा सकते हैं। ये तरीके जल्द से जल्द मोटापा को कम करने में आपकी मदद करेंगे।
पढ़ें: झड़ते बालों से हैं परेशान तो आज ही बदले अपना शैम्पू
पेट की चर्बी घटाने के लिए करें व्यायाम
शारीरिक गतिविधियां मोटोपा को कम करने मे सबसे अधिक मददगार साबित होती हैं। क्योंकि व्यायाम करने से शरीर की चर्बी पिघलती है और खूब पसीना होता है। जिससे शरीर जल्दी पतला होता है। इसलिए पेट को कम करने के लिए आप कुछ व्यायाम को नियमित रूप से कर सकते हैं।
पेट अंदर करने के लिए उठक-बैठक (स्क्वाट) व्यायाम
स्क्वाट व्यायाम पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इस व्यायाम को करने में काफी अधिक मेहनत लगती है। जिसकी वजह से बहुत अधिक पसीना निकलता है। और आपका वजह बहुत जल्द कम होने लगता है।
करने की विधि:
ध्यान देने योग्य बातें
यदि आपके घुटने में दर्द रहता है, या घुटने का सर्जरी हुआ है तो आप इस व्यायाम करने से बचें।
मोटापा कम करने के लिए पुशअप व्यायाम
इस व्यायाम को करने से पेट और हाथ पर सबसे अधिक जोर पड़ता है। क्योंकि इसमें पूरे शरीर का भार हाथ और पैर पर होता है। इसको करने के लिए भी काफी मेहनत लगती है।
करने की विधि
पेट को कम करने के लिए दौड़ना
दौड़ना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। दौड़ने से पेट की चर्बी तो कम होती ही है इसके साथ-साथ दिमाग भी शांत रहता है, और पूरा शरीर फुर्तीला बनता है। इसलिए सुबह उठ कर 30 मिनट दौड़ना चाहिए।
मोटापा कम करने के लिए साईक्लिंग(साइकिल चलना) व्यायाम
यह व्यायाम सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है पेट की चर्बी को कम करने के लिए। इसको करने से पेट के साथ-साथ पैर के जाँघ की भी चर्बी भी कम होती है।
करने की विधि
पेट की चर्बी कैसे कम करें- क्या खाएं और क्या ना खायें
वजन बढ़ने सबसे बड़ा योगदान खाने का ही होता है। आपका खानपान ही तय करता है की आपका वजन कितना होगा। यदि आप अपने खान-पान पर ध्यान देने लगे तो आपका आधा से ज्यादा वजन तो यूँ ही कम हो जाएगा। तो चलिये जानते हैं की हमें किस तरह का भोजन करना चाहिए और किस तरह का नहीं।
क्या खाएं
क्या ना खायें
संबंधित प्रश्न
पेट जल्दी कैसे कम करें?
पेट को जल्दी कम करने के लिए सबसे पहले तो आपको अपनी कुछ गंदी आदतों को बदलना होगा।
1. पेट को कम करने के लिए रात को चावल खाना बंद कर दें।
2. पेट जल्दी कम करने के लिए खाना खाकर देर तक बैठे नहीं। टहलना चाहिए।
3. वजन जल्दी कम करने के लिए सुबह उठ कर दौड़ें और व्यायाम करें।
10 दिन में पेट कैसे कम करें?
10 दिन में पेट कम करने के लिए रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना चाहिए। इसके बाद पेट की व्यायाम करना चाहिए। साइकिल चलाने से पेट 10 दिन बहुत हद तक कम हो जाता है। इसलिए रोज सुबह उठ कर 30 मिनट तक साइकिल चलायें। इससे पेट पर बहुत जोर पड़ता है जिससे पेट की चर्बी जल्दी घट जाती है।
क्या दौड़ने से पेट कम होता है?
जी “हाँ” दौड़ने से पेट की चर्बी कम होती है। रोजाना सुबह उठ कर दौड़ना चाहिये। दौड़ने की वजह से पेट के निचले हिस्से पर बहुत जोर पड़ता है। जिससे निचले हिस्से की चर्बी कम होने लगती है। इसलिए पेट को कम करने के सुबह उठ कर रोज दौड़ें।
पेट कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
पेट कम करने के लिए सबसे बढ़ियाँ व्यायाम है की आप रोज सुबह शाम उठक-बैठक करें। साइकिलिंग भी बहुत लाभकारी है।
आईये देखते हैं पेट कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम कौन सा है।
1. साइकिलिंग
2. दौड़ना
3. कॉर्डियो एक्सरसाइज
4. पुशअप
निष्कर्ष
आपने देखा की मोटापा कम करना कितना जरूरी नहीं तो आपको बहुत सारी भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें से कुछ बीमारियाँ तो ऐसी हैं की जो एक बार हो जायें तो पूरी जिंदगी इनके साथ की काटना पड़ता है।
कुछ लोग पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत से तरीके आजमाते हैं। लेकिन उसको सही तरीके से इस्तेमाल ना करने की वजह से वजन कम नहीं होता है। जिससे की आप परेशान होते हैं। इसलिए मैंने इस पोस्ट में पेट की चर्बी कैसे कम करें और आपके वजन को जल्दी कम करने के लिए कुछ आसान उपाय बतायें हैं जिनका उपयोग करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
उम्मीद है की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आप अपना वजन जल्दी कम कर पायेंगे। यदि आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल हो तो आप मुझे कमेन्ट में जरूर पूछें।