हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट एट होम : स्मूथिंग ट्रीटमेंट बहुत ही महँगा ट्रीटमेंट होता है। और आजकल हर किसी की ख्वाहिश होती है की उनके बाल मुलायम और सीधे दिखे। लेकिन बालों के लिए जितनी इस स्मूथिंग ट्रीटमेंट का चलन बढ़ रहा, उतना ही इसको कराने का खर्चा भी बढ़ता जा रहा है।
क्योंकि इसको करने के लिए महंगे-महंगे क्रीम और रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार ये केमिकल हमारे बालों पर गलत प्रभाव डालते हैं। जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। और पैसा भी बेकार चला जाता है।
हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट को घर में भी कर सकते हैं। इससे पार्लर के पैसे भी बच जाते हैं, और आप अपने हिसाब से ट्रीटमेंट कर सकते हैं। घर में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके बालों को मुलायम बना सकते हैं। जिससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुँचता है और बाल भी मुलायम दिखाई देते हैं।
लेकिन काफी लोगों को ये नहीं पता होता की यह ट्रीटमेंट करने के लिए कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है। और इसको करने से पहले किन चीजों के प्रति सावधानियाँ बरतनी चाहिये।
तो चलिए मैं आपको बताती हूँ की हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट एट होम कैसे करते हैं। और इसको करने के लिए कौन-कौन सी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
महत्वपूर्ण जानकारी : हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट करने से पहले जान से ये बातें नहीं तो पछताना पड़ेगा |
कैसे करें हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट एट होम (घरेलु तरीके)
मैं आपको एक बात साफ-साफ बता दूँ की घरेलू और प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से किया गया स्मूथिंग ट्रीटमेंट लंबे समय के लिए नहीं होता है। यह बस कुछ समय के लिए ही होता है। मतलब की इस ट्रीटमेंट के बाद यदि आपने शैम्पू से बाल धूल लिए तो आपको दुबारा इसको करने की जरूरत पड़ती है।
लेकिन घरेलू हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। और इससे बालों को कोई नुकसान होने का भी डर नहीं रहता है। घर पर यह ट्रीटमेंट करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
ये भी पढ़ें: बालों को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाये इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से।
हेयर स्मूथिंग क्रीम घर पर कैसे बनाये
सामग्री
हेयर स्मूथिंग क्रीम घर पर कैसे करें स्टेप बाइ स्टेप
सबसे अच्छी हेयर स्मूथिंग क्रीम ( 5 बेस्ट हेयर स्मूदनिंग क्रीम )
Image | Product | Detail | BUY |
---|---|---|---|
Trichup Healthy, Long & Strong Herbal Hair Cream |
| अभी खरीदें | |
Himalaya Protein Hair Cream, |
| अभी खरीदें | |
Amazon Brand – Solimo Herbal Hair Cream |
| अभी खरीदें | |
trichup keratin hair cream |
| अभी खरीदें | |
Ustraa Hair Cream for Daily Use |
| अभी खरीदें |
सम्बंधित प्रश्न
हेयर स्मूथिंग कैसे करते हैं?
हेयर स्मूथिंग आमतौर पर महिलायें पार्लर में जाकर करवाती हैं, जिसमे बालों पर सबसे पहले फॉर्मलडेहाई का लेप लगाया जाता है। इसके बाद हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों में हीट दिया जाता है ताकि बालों में यह क्रीम अंदर तक अच्छे से चले जाये। इसको आप घर पर भी कर सकते हैं प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके।
स्मूथिंग से क्या होता है?
स्मूथिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें रूखे, कड़े और घुँघराले बालों को मुलायम और सीधा किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान बालों में फॉर्मलडेहाई का लेप लगाकर बालों को कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इसको हीट देकर बालों को मुलायम और सीधा किया जाता है। इसको करने के 1 साल तक बाल मुलायम और सीधे रहते हैं बाद में धीरे-धीरे पहले जैसा हो जाता है।
बालों को परमानेंट स्ट्रेट कैसे करें?
वैसे बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए बालों पर बहुत तरह के महँगे केमिकल लगाए जाते हैं जिससे बालों लंबे समय तक सीधे रहते है। लेकिन इनसे बालों को नुकसान पहुचता है। इसलिए बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए नारियल और नींबू सबसे कारगर तरीका है। नारियल में नींबू के रस की 2,3 बूंदें मिलायें और हफ्ते में 2 बाल अपने बालों में लगाए बाल प्राकृतिक रूप से सीधे हो जाएँगे। और इस नुस्खे से बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
केराटिन ट्रीटमेंट घर पर कैसे करे?
हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट एट होम : केराटिन बालों के लिए उतना ही जरूरी है जितना की हड्डियों के लिए प्रोटीन। केराटिन बालों का प्रोटीन होता है जो बालों को पोषण देता है जिससे बाल चमकदार और मुलायम दिखते हैं। केराटिन बालों में कई परत में उपस्थित होता है।
लेकिन आजकल के गलत खान-पान, प्रदूषण और हानिकारक शैम्पू की वजह से ये परत नष्ट हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमें बालों को बाहर से केराटिन देना पड़ता है। लेकिन यह भी लंबे समय तक बालों पर नहीं रहता, 1 साल तक इसका असर दिखेगा इसके बाद खत्म हो जाएगा। इससे बेहतर है की बालों को प्राकृतिक रूप से केराटिन दिया जाए।
पार्लर में इस ट्रीटमेंट को करवाने में लगभग 18 से 20 हजार रुपये का खर्च आ जाता है, जो की बहुत महँगा होता है। और केराटिन के साथ-साथ इसमें बहुत से हानिकारक उत्पादों का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो की बालों को बहुत नुकसान पहुचाते हैं।
इसलिए केराटिन ट्रीटमेंट हम घर पर भी कर सकते हैं जो महँगा भी नहीं पड़ेगा और बालों पर इसका प्रभाव भी दिखेगा।
केराटिन ट्रीटमेंट घर पर करने का सही तरीका
सामग्री
इस्तेमाल करने का तरीका
निष्कर्ष
जैसा की आप जानते हैं की आजकल हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट को लगभग सभी महिलायें करवाना चाहती हैं। लेकिन बहुत मंहगा होने के कारण कुछ लोग नहीं करवा पाती हैं।
इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट एट होम करने के तरीके बतायें हैं। ताकि हर कोई कम से कम खर्चे में यह ट्रीटमेंट घर पर कर सकते और अपने बालों को सुंदर और मुलायम बना सके।
उम्मीद है यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आप यह घरेलू नुस्खा अपने बालों के लिए आजमाती हैं तो अपना अनुभव मुझे जरूर बतायें। इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल हो तो वो भी आप पूछ सकते हैं।