1 महीने में 10 किलो वजन कैसे बढ़ायें- दोस्तों क्या आप अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं? और आप अपना मनपसंद कपड़ा भी नहीं पहन पा रहें हैं ? क्योंकि दुबले पतले शरीर वाले लोग अपने मनपसंद का कपड़ा नहीं पहन पाते हैं। इसके अलावा पतले शरीर वाले लोगों को, किसी के सामने आने में भी शर्म आती है।
वैसे आमतौर पर लोग वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका शरीर बेहद दुबला -पतला होता है, जो देखने में बीमार लगते हैं। इसलिए वो भी चाहते हैं की उनका वजन बढ़ जाये, जिसके लिए अधिक भोजन करना शुरू कर देते हैं।
लेकिन सिर्फ अधिक भोजन करने से वजन नहीं बढ़ता है, वजन को बढ़ाने के लिए सही प्रकार की डाइट को फॉलो करना पड़ता है।इसलिए यदि आप 1 महीने में 10 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िये।
यहाँ मैं 1 महीने में 10 किलो वजन कैसे बढ़ायें और वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और कई अन्य तरीके बताऊँगी। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे की वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए। तो आईये जानते हैं की वजन कैसे बढ़ाएं।
वजन ना बढ़ने के कारण
यदि आपके खूब खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो सबसे पहले वजन ना बढ़ने के कारण को जानिये, इसके बाद वजन बढ़ाने के लिए इलाज करना चाहिए। वैसे वजन ना बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं।
- वजन ना बढ़ने का सबसे पहली वजह तो ये है की आप जो भी भोजन करते हैं वो ठीक तरीके से पच नहीं रहा है।
- पेट से जुड़ी कोई बीमारी होने पर भी वजन नहीं बढ़ता है। क्योंकि पेट संबंधित बीमारी होने से पाचन तंत्र पर भी अधिक प्रभाव पड़ता है, जिससे भोजन ठीक से नहीं पचता है।
- अधिक मानसिक तनाव लेने से भी वजन पर प्रभाव पड़ता है। क्योंकि तनाव की वजह से भूख कम लगती है और खाने-पीने का ध्यान नहीं रहता है।
- भोजन कम करना या भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से भी शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता है। जिससे वजन नहीं बढ़ता है।
- शुगर से पीढ़ित व्यक्तियों का भी वजन नहीं बढ़ता है।
- लिवर से जुड़ी बीमारी भी वजन ना बढ़ने का एक कारण है।
- शरीर में खून की कमी होने पर भी वजन नहीं बढ़ता है।
- ठीक समय पर ना सोने या भरपूर नींद ना लेने की वजह से भी शरीर के हार्मोन्स पर बुरा असर पड़ता है। जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।
- दिन भर के खाने में बहुत अधिक अंतराल होने की वजह से भी वजन पर अधिक असर पड़ता है।
वजन बढ़ाने के लिए पतंजलि की दवा
वजन बढ़ाने के लिए आप पतंजलि की आयुर्वेदिक दवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दवाये शरीर के वजन को संतुलित करने में बहुत अधिक मददगार साबित होती है। इसके अलावा ये दवाये काफी सस्ती भी आती है।
Product | Name |
---|---|
पतंजलि बादाम पाक | मूल्य ₹245.00 (₹49.00 / 100 g) बचत: 2% |
पतंजलि शतावरी चूर्ण | मूल्य: ₹122.00 (₹122.00 / 100 g) बचत: ₹38.00 (24%) |
पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण | मूल्य: ₹64.00 |
पतंजलि च्यवनप्राश | मूल्य: ₹210 |
इस दवाओं और चूर्ण की मदद से आप जल्द से जल्द अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप इन जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Product | Price |
---|---|
Machismo MASS Weight Gainers/Mass Gainers | मूल्य: ₹725.00 |
BIGMUSCLES NUTRITION Xtreme Muscle Fusion Weight Gainer | मूल्य: ₹1,394.00 |
MUSCLEBLAZE Raw Whey Protein | मूल्य: ₹725.00 |
1 महीने में 10 किलो वजन कैसे बढ़ायें
इन दवाओं और जूस के अलावा आप वजन बढ़ाने के लिए आगे बताये गए अन्य तरीके भी अपना सकते हैं। तो चलिए वजन बढ़ाने के कई अन्य तरीके जानते हैं।
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय
वजन बढ़ाने के लिए आप कई घरेलू उपाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
केले के इस्तेमाल से बढ़ाये अपना वजन
आलू को अपने नियमित भोजन में सामील करें, क्योंकि आलू के अंदर कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो वजन बढ़ाने में काफी अधिक मदद करता है। इसके लिए आलू को उबाल कर खाए। तला-भुना आलू खाने से बचें।
घी के इस्तेमाल से बढ़ाये वजन
घी को खाने से भी आपका वजन बढ़ता है, क्योंकि घी के अंदर सैचूरेटेड फैट और कैलारी की काफी अधिक मात्रा में होती है। इसलिए एक चम्मच घी को आप दाल में डालकर खायें या फिर घी और चीनी को साथ में भी खा सकते हैं।
अंडा खाने से बढ़ता है वजन
अंडे के अंदर प्रोटीन और कैलोरी काफी अधिक मात्रा में होती है। इसलिए रोजाना अंडे का इस्तेमाल करें जिससे आपका वजन जल्दी बढ़ जाएगा। अंडे को उबाल कर खायें। कच्चा अंडा बिल्कुल ना खायें इससे स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
पीनट बटर करे वजन बढ़ाने में मदद
मूंगफली के मक्खन के इस्तेमाल से भी वजन बढ़ता है। क्योंकि इसमें भी काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी होती है। आप इसको किसी भी तरीके से खा सकते हैं। रोजाना ब्रेड के साथ पीनट बटर खाये इससे वजन काफी बढ़ेगा।
वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम
वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने शरीर को फुर्तीला रखना चाहिए। जब शरीर फुर्तीला रहता है तो पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। और पाचन तंत्र ठीक रहने से खाना ठीक तरीके से पचता है। जिससे आप कुछ भी खाएंगे तो वो आपके शरीर में अच्छे से पचेगा जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा।
वज्रासन
यह आसान शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करती है।
कैसे करते हैं:
- सबसे पहले चटाई बिछा लें।
- उस पर अपने पैरों को पीछे की तरफ मोड कर घुटने के बल बैठ जाएं।
- अपनी कमर एकदम सीधा रखें।
- अपने दोनों हाथों को मोड़े बिना अपने घुटने पर रखें।
- इस अवस्था में 5 मिनट तक रहें।
धनुरासन
यह आसान पेट संबंधित बीमारियों को दूर करता है। जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसको धनुष आसान भी कहा जाता है। इसको करते समय शरीर धनुष के आकर का बन जाता है।
- योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं, और पैरों को सटाकर रखें और हाथों को पैरों के पास रखें।
- अब धीरे-धीरे अपने घुनते को मोड़े और अपने टखने के पास ले जाएँ।
- साँस को अंदर की तरफ खिचते हुए सीने को ऊपर उठाएं और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं।
- अब अपने हाथों से पैरों को खीचें।
- सामने की तरफ देखते हुए अपने चेहरे पर मुस्कान बनाये रखें।
- योग के दौरान अपने साँस पर केंद्रित करने की कोशिश करें।
- करीब 10-15 सेकेंड बाद अपनी साँस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाये।
पवनमुक्तआसान
पवनमुक्तासन पेट के उपचार के लिए जाना जाता है। गैस एवं कब्ज की समस्या में इस आसन के अभ्यास से राहत मिलती है।
- सबसे पहले चटाई पर पीठ के बल लेट जाएँ।
- अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं और इनके बीच की दुरी को कम करें।
- अब दोनों पांव उठाएं घुटने मोड़ें।
- घुटनों को बांहों से घेरे।
- अब सांस छोड़े और घुटनों को दबाते हुए छाती की ओर ले जाएँ।
- इसके बाद सिर उठाएं तथा घुटनों को छाती के निकट लाएं जिससे आपकी ठोड़ी घुटनों को छूने लगे।
- फिर सांस लेते हुए पैरों को जमीन पर लेकर आयें।
- इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।
सम्बंधित प्रश्न
1 हफ्ते में 10 किलो वजन कैसे बढ़ाएं?
एक हफ्ते में 10 किलो वजन को बढ़ाने के लिए आपको रोजाना केला का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप रोज रात में 2 केले के साथ 1 गिलास दूध पीकर सोये। इसके अलावा आप दूध के साथ रोटी मसल कर भी खा सकते है। रोज दूध में 2 रोटी डालकर खायें, यह आपकी वजन को बढ़ाने मे काफी मदद करेगा।
वेट बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
वजन बढ़ाने के लिए आपको रोजाना वज्रासन व्यायाम करना चाहिए। इसको करने से आपके पेट संबंधित बीमारी दूर रहती है। और आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। जीसस आपका भोजन अच्छे से पचता है। और शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।
मोटा होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
मोटा होने के लिए सबसे उपयोगी फल केला है। केला के अंदर बहुत ही अच्छी मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए केला यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप रोजाना सुबह-शाम 2-2 केले खायें। यदि आप केले के साथ दूध का भी सेवन करेंगे तो यह वजन बढ़ाने के लिए और भी अधिक उपयोगी साबित होगा।
शतावरी से वजन कैसे बढ़ाए?
शतावरी वजन को बढ़ाने में बहुत अधिक मददगार साबित होती है । इसके लिए आप रोजाना रात में सोते समय अथवा सुबह में नाश्ते के वक्त दूध में शतावरी और अश्वगंधा चूर्ण को मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से महज 7 हफ्ते में आपका वजन बढ़ जाएगा। इसके अलावा अपनी भोजन में प्रोटीन युक्त चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।इसके अलावा साथ ही चिकन और मीट जरूर खाएं।
निष्कर्ष
आजकल बहुत से व्यक्ति दुबलेपन के शिकार है। जिसके वजह से ऐसे लोग अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाते हैं। और बाहर लोगों के साथ उठने-बैठने में भी हिचकिचाते हैं, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वाश की कमी हो जाती है।
बहुत लोग वजन बढ़ाने के लिए खूब खाने भी लगते हैं, लेकिन इससे भी उनके वजन में कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। उनको ये नहीं पता होता है खूब खाने से वजन नहीं बढ़ता है।
वजन बढ़ाने के पोषण से भरपूर और नियमित रूप से विटामिन और कैलरी से भरपूर भोजन करना बहुत ही आवश्यक होता है।
इस पोस्ट में मैंने बहुत से आपको बहुत से वजन बढ़ाने के कई तरीके बताये हैं, जो आपके वजन बढ़ाने में बहुत अधिक मददगार साबित होते हैं। यदि आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल पूछना हो तो आप मुझे कमेन्ट करके जरूर बताएं।