आज के समय में चेहरे पर दाने निकलना एक आम समस्या बन गई है। कम उम्र की लड़कियाँ चेहरे पर दाने निकलने की समस्या से ज्यादा परेशान रहती हैं। क्योंकि लड़कियाँ जब 18 साल की उम्र में पहुँचती है, तो उनके शरीर में बहुत से बहुत से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। जिससे उनके चेहरे पर बहुत सारे दाने निकलने लगते हैं और चेहरे की सुंदरता चली जाती है।
जिस कारण लड़कियाँ बहुत परेशान रहती हैं। लेकिन उनको समझ नहीं आता है की दाने क्यूँ निकल रहें हैं। और जब तक दाने निकलने का सही कारण नहीं पता चलता है, तब तक वो इसको पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकती हैं।
वैसे दाने निकलने के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे की बाहर की धूल-मिट्टी चेहरे पर जमने से दाने निकलना। इसके अलावा तेज धूप में लगातार निकलने की वजह से भी चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। उम्र बढ़ने की वजह से भी चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं।
इन दानों से बचने के लड़कियाँ चेहरे के दाने हटाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करने लगती है। लेकिन कई क्रीम दानों को ठीक करने की जगह उनको और बढ़ा देते हैं। काफी लोग पिंपल के नहीं ठीक होने पर उनको नाखून से नोचने भी लगते हैं। जिसकी वजह से पिम्पल ठीक होने पर भी चेहरे पर दाग रह जाता है।
इसलिए पिंपल को कभी नोचना नहीं चाहिए। यदि आपके भी चेहरे के पिंपल ठीक नहीं हो रहें हैं और आप चेहरे पर छोटे छोटे दाने हटाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
यहाँ पर मैं आपको चेहरे पर पिंपल निकलने के कारण और चेहरे पर छोटे छोटे दाने हटाने के उपाय को अच्छे से बताऊँगी। चेहरे के दाने हटाने के घरेलू उपाय भी जानेंगे, जो आपके लिए किफायती भी होंगे और दाने को आसानी से हटाने में उपयोगी भी साबित होंगे।
तो चलिए चेहरे पर दाने और खुजली हटाने के उपाय को जानते हैं।
चेहरे पर दाने निकलने के कारण
चेहरे पर दाने या पिंपल निकलने के कई सारे कारण होते हैं। वैसे तो चेहरे पर दाने निकलने की समस्या से हर उम्र की महिलायें और पुरुष परेशान रहते हैं। लेकिन पिंपल खासकर 14-से 18 साल की उम्र की लड़कियों को अधिक परेशान करता है।
तो चलिए सबसे पहले जानते हैं चेहरे पर दाने निकलने के क्या कारण होते हैं।
- चेहरे की ठीक तरह से सफाई ना करना।
- चेहरा बहुत अधिक तैलीय होना।
- धूल-मिट्टी का चेहरे पर जमा होना।
- लंबे समय तक पेट खराब होने की वजह से।
- पीरियड के शुरुआत होने पर।
- अधिक तला-भुना और तैलीय पदार्थ खाने की वजह से।
- शरीर में पानी की कमी होने के कारण।
- लंबे समय तक धूल में घूमने की वजह से।
- बहुत अधिक मेकअप की सामग्री का इस्तेमाल करने की वजह से।
- व्यायाम ना करने की वजह से।
- शरीर में किसी प्रकार की एलर्जी होने की वजह से।
चेहरे से दाने हटाने के उपाय
चेहरे पर दाने हटाने के कई सारे उपाय है। जैसे की आप चेहरे के दाने हटाने वाली क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, चेहरे पर दाने और खुजली के लिए घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हटाने के लिए आप निम्न घरेलू उपाय कर सकते हैं।
घरेलु उपाय
नींबू का रस
नींबू का रस अम्लीय और विटामिन सी की गुणों से भरपूर होता है। चेहरे के कील-मुहाँसों और दानों को हटाने में काफी मददगार साबित होता हैं। विटामिन सी चेहरे के अतरिक्त तेल को हटाकर चेहरे की गंदगी को दूर करता हैं।
जिससे चेहरे के दानों के साथ-साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप नींबू के रस को रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। और 10-15 मिनट बाद धूल लें।
चंदन का उपयोग
चंदन के अंदर त्वचा को ठंडक पहुँचाने का गुण होता है। जिससे त्वचा ठंडी रहती है और पिंपल से बची रहती है। चेहरे की गर्मी की वजह से माथे पर पिंपले निकलने लगते हैं। इसलिए माथे पर दाने हटाने के उपाय के लिए चंदन बहुत उपयोगी होता है। आप चंदन के पाउडर में गुलाब जल की बुँदे मिलाकर लेप बनाकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आनर के रस का उपयोग
अनार के छिलकों के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता हैं, जो चेहरे की संवेदनशीलता से बचाती है। अनार चेहरे के सफेद दानों से छुटकारा पाने में काफी मदद करता है। आप अनार के छिलके को धूप में सूखा लें और इसका पाउडर बना लें।
अब एक चम्मच पाउडर में थोड़ा स नींबू का रस मिला लें। और उसको अपने चेहरे पर लगायें। इसको हफ्ते में 3,4 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
चहरे के दाने हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल
चेहरे के दाने हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल बहुत ही कारगर साबित होता है। शहद के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण होता हैं। यह रूखी और बेजान त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है।
यह चेहरे के रोम छिद्रों को अंदर से साफ करके गंदगी को दूर करता है। इसको आप रात को सोने से पहले लगाकर 10 से 15 मिनट के बाद धूल कर सोये। रोजाना इस्तेमाल करने से आपको अधिक लाभ होगा।
एलोवेरा का उपयोग
एलोवेरा तो चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने और चेहरे से पिंपल को दूर रखने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और विटामिन सी की गुणों से भरपूर होता है।
एलोवेरा हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह त्वचा को ठंडक पहुँचाने के साथ-साथ त्वचा को धूप की जलन और प्रदूषण से भी बचाता है। इसको आप रात या दिन रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का जेल निकाल कर आप इसको अपने चेहरे पर लगायें।
हल्दी का उपयोग
हल्दी एंटी बैक्टीरियल होने के साथ-साथ इसके अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व समिल होते हैं। जो हमारी त्वचा को पोषण देते हैं, जिससे त्वचा अनचाहे पिंपले से बची रहती है। हल्दी का लेप लगाने से त्वचा की रंगत भी निखरती है। आप हल्दी को दूध में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और दूध का इस्तेमाल
बेसन और दूध का इस्तेमाल खासकर चेहरे को स्क्रब करने के लिए किया जाता है। बेसन से चेहरे की मालिश करने से चेहरे की मृत त्वचा दूर होती है, जिससे त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं। इसके अलावा बेसन के अंदर कई सारे पोषण तत्व होते हैं जो चेहरे को गोरा बनाने के लिए बहुत उपयोगी है।
थोड़ा सा बेसन लेकर उसमें आप एक चम्मच दूध मिलायें और इसको अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 से 3 बार अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद 10 से 15 मिनट बाद धुलने से पहले इस लेप को अपने चेहरे पर मलें, और पानी से धूल लें।
चेहरे से दाने हटाने की दवाएं
चेहरे से दाने हटाने के लिए आप घरेलू उपाय के अलावा आयुर्वेदिक/एलोपैथिक क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन क्रीम की इस्तेमाल से आपको जल्द से जल्द पिंपल से छुटकारा मिलेगा। ये दवाएं निम्न है।
Leeford Clinsol एंटी-एक्ने जेल
मुहांसे और पिंपल फ़्री त्वचा के लिए. मुहांसे से से ग्रस्त त्वचा के लिए जेल और मुहांसे के गड्ढे हटाने के लिए (15g) – 3 का पैक
₹225.00
DERMATOUCH Bye Bye मुहांसे स्पॉट ऑयल फ़्री जेल मुहांसे के लिए, 30 ml
पिंपल और दाग धब्बों से त्वचा को छुटकारा दिलाये और चेहरे की रंगत निखारे .
₹590.00
The Derma Co 10% नियासिनामाइड फेस सीरम
मुहांसे के निशान और मुहांसे की त्वचा के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए – 30 ml (डर्माको) .
₹599.00
Patanjali तेजस एंटी रिंकल क्रीम, 50g
कायाकल्प करता है और आपको चमकदार त्वचा देता है (2 X 60ml) और आपको चमकदार त्वचा देता है .
₹150.00
Patanjali सौंदर्य एलो वेरा जेल
उम्र बढ़ने और निर्जलीकरण को रोकता है। एक प्राकृतिक चमक के साथ त्वचा छोड़ देता है .
₹90.00
सम्बंधित सवाल
चेहरे पर छोटे छोटे दाने क्यों निकलते हैं?
चेहरे पर छोटे छोटे दाने निकलने के कई सारे कारण होते हैं। चेहरे पर दाने निकलने की वजह से ज़्यादतर 14-20 साल की लड़कियाँ परेशान होती है। क्योंकि जब लड़कियाँ जवाँ होती है तो उनके शरीर के अंदर बहुत तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। जिसके कारण चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं।
इसके अलावा चेहरे पर दाने निकलने के और भी कारण होते हैं- जैसे-
1. तैलीय त्वचा होने से
2. पेट खराब होने से
3. पीरियड ठीक तरह से नहीं आता है
4. बहुत अधिक धूप होने से
चेहरे पर छोटी छोटी फुंसियां कैसे मिटाएं?
चेहरे पर छोटी-छोटी फुंसियाँ मिटाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस को आप अपने चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को जड़ से साफ करती है। जिससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
चेहरे पर छोटी छोटी फुंसियाँ मिटाने के लिए आप बेसन और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका लेप बनाकर आप अपने चेहरे पर हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। इससे आपको जल्द फायदा होगा।
मुंह पर पिंपल होते तो क्या लगाना चाहिए?
मुहँ पर पिंपल होने पर आप नींबू का रस लगायें। इसके अलावा आप आप आलू का रस निकालकर आप अपने चेहरे पर लगाकर सोये। थोड़ा स एलोवेरा के जेल में नींबू का रस और हल्दी मिलाकर उसको अपने चेहरे पर लगायें। इससे आपको पिंपल से छुटकारा मिलेगा।
चेहरा साफ करने के लिए क्या लगाएं?
चेहरा साफ करने के लिए नींबू और एलोवरा का जेल लगाएं। जिससे आपका चेहरा साफ दिखेगा। चेहरे को साफ रखने के लिए आप अपने चेहरे पर हल्दी का लेप लगायें। हल्दी और बेसन मिलाकर लगाने से चेहरा अंदर से साफ होता है। यह चेहरे की मृत कोशिकाओं को साफ करके चेहरे को निखारती है।
निष्कर्ष
चेहरे पर दाने की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में होती है। यह एक आम समस्या है। महिलाओं के अंदर शरीर में जब हार्मोनल परिवर्तन होता है तो उनको दानों की समस्या सबसे अधिक होती है। इसके अलावा और भी कई कारण होते हैं जैसे की तैलीय त्वचा वाले लोगों को माथे पर दाने निकलने की समस्या होती है। माथे पर दाने निकलने के कारण अक्सर तैलीय त्वचा होता है।
इस पूरे पोस्ट में मैंने आपको विस्तार से बताया है की चेहरे पर मुहाँसे क्यूँ निकलते है। और चेहरे पर छोटे छोटे दाने हटाने के उपाय को भी अच्छे से बताया है। जिसमें चेहरे के दाने हटाने के घरेलू उपाय, माथे पर दाने हटाने के उपाय और चेहरे के दाने हटाने वाली क्रीम आदि बताया है।
उम्मीद है की यह सारे उपाय आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। पोस्ट में बताए गए उपायों को आप जरूर आजमायें। और अपना अनुभव मुझे कमेन्ट करके जरूर बतायें। यदि आपको कोई सवाल पूछना हो या कोई सुझाव देना हो तो आप मुझे कमेन्ट करके बता सकते हैं।